-->

Translate

गुरुवार, 25 अगस्त 2022

अननैचुरल सेक्स मामला, फरार आरोपी गिरफ्तार

                                                 अननैचुरल सेक्स मामला,  फरार आरोपी गिरफ्तार

                                                           

डेस्क रिपोर्ट। ग्वालियर में एक युवक के साथ अननैचुरल सेक्स के मामले में फरार चल रहे लोकायुक्त के कार्यवाहक इंस्पेक्टर को पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार आरोप है कि आरोपी ने 32 साल के युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ अननैचुरल सेक्स किया। लगातार 9 महीने तक उसके साथ दरिंदगी करता रहा जिसके बाद पीड़ित ने विश्वविद्यालय थाना में मामले की शिकायत की और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

आपको बता दें कि शहर के नाका चंद्रवदनी निवासी 32 वर्षीय युवक ने शिकायत की थी कि जुलाई 2021 में उसकी पहचान ग्वालियर लोकायुक्त में बतौर कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव से हुई थी। 5 जुलाई 2021 को आरोपी अपनी गाड़ी लेकर कमल के पास पहुंचा और गाड़ी में बैठाकर सिटी सेंटर स्थित होटल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक के साथ अननैचुरल सेक्स किया। 9 महीने से नौकरी के नाम पर वह गंदी हरकत कर रहा था। कभी होटल तो कभी रूम में बुलाता था।

आरोपी एक साल पहले ही ग्वालियर लोकायुक्त में आया था। इससे पहले वह तिघरा में पदस्थ था। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के घर बहोड़ापुर में दबिश दी थी लेकिन आरोपी फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने आखिरकार उसे दबोचने में सफलता प्राप्त की


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article