-->

Translate

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

लापरवाही ने ली जान, दिल में रह गए अरमान

                                                    युवक की चौथी मंजिल से गिरने पर मौत 

                                                 

डेस्क रिपोर्ट। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। मृतक किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था तभी ये हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उसे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पिपल्याराव की है। यहां रजोमा अपार्टमेंट के रूम नंबर 36 में 18 वर्षीय युवराज गेहलोत किराये से रहता था। रात करीब साढ़े नौ बजे के लगभग वह छत पर मोबाइल से अपनी मां से बात कर रहा था। इस दौरान मुंडेर के यहां संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरा। उसकी चीख सुनकर बिल्डिंग के अन्य लोग बाहर पहुंचे। जहां सड़क पर युवराज खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल भेजा गया।

जहां देर देर रात उसने दम तोड़ दिया। युवराज मूल रूप से महेश्वर का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और कुछ माह पहले ही इंदौर आया था। यहां एक निजी अकैडमी में पढ़ाई करते हुए वह नेवी की इंट्रेंस एक्जाम की तैयारी कर रहा था। मृतक ने अंतरराज्यीय नौका विहार प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल भी जीता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article