-->

Translate

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

नगर पालिका परिषद के संयोजन में तिरंगा रैली आयोजित

 

              नगर पालिका परिषद के संयोजन में तिरंगा रैली आयोजित

                                                   

जावरा। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान न केवल आजादी का जश्न मनाना है अपितु हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा अखंड, अतुल्य एवं अभिनव भारत की कल्पना को सार्थक करना भी है। 'उक्त विचार जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने नगर पालिका परिषद के संयोजन में आयोजित तिरंगा रैली के समापन अवसर पर व्यक्त किये। आपने कहा कि आजादी आसानी से नहीं मिली है, हमे नई पीढ़ी को आजादी के महत्व को बताना चाहिए।इस अवसर पर एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने नागरिकों से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा फहरा कर देश भक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का प्रचार प्रसार करें।

विशाल तिरंगा रैली महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा से प्रारंभ होकर नगर के सभी मुख्य मार्गो से निकली जिसमें सीएम राईस विद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जीनियस पब्लिक स्कूल एवं शासकीय हाई स्कूल काटजू जावरा के विद्यार्थी सम्मिलित थे। साथ ही जावरा नगर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी,गणमान्य नागरिकगण, नगर पालिका परिषद, राजस्व विभाग, तहसील कार्यालय ,कृषि,सिंचाई,ग्रामीण विकास के अधिकारी एवं कर्मचारी के हाथों में तिरंगा झंडा था। छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए देशभक्ति नारे रैली का विशेष आकर्षण था।

इस अवसर पर तहसीलदार मृगेन्द्र सिसोदिया, सीएमओ दुर्गा बामनिया, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत गोविंल, सी.एम.विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस, उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव, शा. कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी राजाराम शिंदे, अंजुम बानो, जीनियस विद्यालय के प्राचार्य राजेश शर्मा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी  जी.एल. आर्य, बीआरसी विवेक नगर, समाजसेवी चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, महेश सोनी एवं अटल ग्राम ग्राम विकास सामाजिक संगठन के संस्थापक अभय कोठारी भी रैली में सम्मिलित थे।


Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article