-->

Translate

शनिवार, 9 जुलाई 2022

युवा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान

                                                युवा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान

                                               

रतलाम। दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में 17 वर्षीय समीर पुत्र सिकंदर ने अपने घर के ऊपरी कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।जानकारी केअनुसार वह एक होटल पर भोजन की डिलेवरी करने का काम करता था। दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच उसने पिता के साथ भोजन किया। इसके बाद पिता आटो लेकर सवारियां छोड़ने चले गए। मां अन्य परिजन बाजार गए हुए थे। छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद उसने कमरे में जाकर छत से दुपट्टा बांधा और फांसी लगा ली। शाम करीब चार बजे छोटे भाई ने उसे फंदे पर लटका देखा तो दादी को जाकर खबर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी पहुंचे। फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया।

आसपास के लोगों का कहना है वह सीधा लड़का था और अपने काम से मतलब रखता था। पिता ने बताया कि पहले वह माणकचौक क्षेत्र में खिलौने की दुकान पर काम करता था। कुछ दिन से होटल पर जा रहा था। चार दिन पहले ही उसे नई बाइक दिलाई थी। पुलिस के अनुसार उसके फांसी लगाने का कारण पता नहीं चला है, जांच की जा रही है।

Featured post

चाकूबाजी: शुक्ला चौक पर युवक की हत्या

  चाकूबाजी: शुक्ला चौक पर युवक की हत्या मंदसौर । प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन का डर कही भी दिखाई नहीं दे रह...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article