-->

Translate

बुधवार, 27 जुलाई 2022

भाजपा ने दो और कांग्रेस ने एक स्थान पर की जीत दर्ज

                                                भाजपा ने दो और कांग्रेस ने एक स्थान पर की जीत दर्ज

                                                           

रतलाम जिले की छह में से तीन जनपद के अध्यक्ष -उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इनमें से दो पर भाजपा एवं एक पर कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं तीनों जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। तीन जनपद में गुरूवार को चुनाव होगें। रतलाम जिले की छह में से तीन जनपद पंचायत आलोट, बाजना एवं सैलाना में अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष के प्रथम सम्मेलन में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इनमें से तीनों जगह पर कांग्रेस ने एक अध्यक्ष सहित तीनों जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। भाजपा के दो अध्यक्ष जीते

सैलाना में कांग्रेस की लापरवाही या बीजेपी का .....

सैलाना में कांग्रेस की अध्यक्ष पद उम्मीदवार का नामांकन समर्थक के हस्ताक्षर गलत होने की आपत्ति के बाद निरस्त कर दिया। कांग्रेस के हंगामें के बीच भाजपा की उम्मीदवार कैलाशी बाई  को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष के चुनाव में में कांग्रेस की सुरज बाई ने 9 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 6 मत ही मिले। चुनाव समाप्त होने के बाद कांग्रेस के नेताओ ने जनपद पंचायत के गेट पर धरना देकर जमकर नारेबाजी की।

आलोट में लॉटरी से अध्यक्ष का फैसला ...

जनपद पंचायत आलोट में 23 जनपद सदस्य है जिसमें से बुधवार को मतदान करने के लिए 22 सदस्य उपस्थित हुए। एक सदस्य अनुपस्थित रहा जिसके चलते 22 सदस्यों ने मतदान किया जिसमें भाजपा को 11 और कांग्रेस को 11 मत प्राप्त हुए दोनों को ही बराबर मत मिलने के बाद अध्यक्ष का चुनाव लॉटरी के माध्यम से किया गया लॉटरी से भाजपा की मुन्ना कुंवर परिहार को निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की प्रकाश कुंवर ने 13 मत प्राप्त की जीत दर्ज की। भाजपा के रविन्द्रसिंह को 9 मत प्राप्त हुए

बाजना में कांग्रेस के मुनिया निर्विरोध....

बाजना में कांग्रेस के  कैलाश मुनिया निर्विरोध 20 में से 20 सदस्यों का समर्थन हासिल कर निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के सुरेन्द्र देवदा उर्फ हुक्का को 13 जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को 6 मत मिले एक सदस्य ने मतदान ही नही किया।


Featured post

अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश

       अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश                         रतलाम | पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन में पुलिस को मादक पद...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article