-->

Translate

शनिवार, 16 जुलाई 2022

इवीएम स्ट्रांग रुम की सील टूटने का लगाया आरोप

                               कांग्रेस नेताओं के आरोप के बाद शहर की राजनीति गरमाई

                                       

रतलाम कांग्रेस नेताओं के आरोप के बाद शहर की राजनीति गरमाई हुई है। शनिवार को  स्थानीय शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में बनाए गए इवीएम स्ट्रांग रुम के पिछले रास्ते की औऱ के दो दरवाजों की सील टूटने का आरोप कांग्रेस ने लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी मंयक जाट भी मौके पर पहुंच गए थे कांग्रेस के आरोपो के बाद कलेक्टर ,जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और निर्वाचन प्रेक्षक भी मौके पर पंहुचे। जिला प्रशासन ने दोनो दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रुम स्थल का निरीक्षण किया औऱ इसके बाद सील टूटने के आरोपों को नकारते हुए इवीएम को पूर्णत: सुरक्षित बताया 

कांग्रेस नेताओं के आरोप के बाद जिला कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी अन्य वरिष्ट अधिकारियों के साथ मौके पर पंहुचे। निर्वाचन प्रेक्षक अशोक भार्गव भी स्ट्रांग रुम पंहुच गए। प्रशासन ने भाजपा के प्रतिनिधियों को भी मौके पर बुलवाया। कालेज में कांग्रेस के नेता पारस सकलेचा,कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय इत्यादि पंहुच गए थे। प्रशासन ने तमाम नेताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मीडिया से कहा कि जिन स्थानों पर इवीएम रखी गई है,वहां कोई सील नहीं टूटी है और इवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है। यहां की सुरक्षा एसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। कालेज के पिछली तरफ किसी दरवाजे की सील टूटी हुई बताई गई थी,परन्तु इस दरवाजे का इवीएम की सुरक्षा से कोई सीधा ताल्लुक नहीं है।


Featured post

पुलिस कस्टडी में मौत, मचा हड़कंप

  पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत                थाने में मचा हड़कंप​​​​​​​ रतलाम । एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article