-->

Translate

शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेता को नोटिस

                                      धोखाधड़ी के आरोप में अभिनेता को नोटिस

                                            

डेस्करिपोर्ट, धोखाधड़ी करने के आरोप में इंदौर के तुकोगंज पुलिस ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को नोटिस भेजकर 15 दिनों में पुलिस के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैजानकारी के अनुसार तुकोगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में फिल्म  राजपाल यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दरअसल, तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी सुरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों पुलिस को एक शिकायती आवेदन दिया था जिसमें फिल्म अभिनेता राजपाल यादव पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की और कई तरह की जानकारी तुकोगंज पुलिस को लगी। आरोप है कि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी सुरेंद्र सिंह को यह आश्वासन दिया था कि वह यदि लाखों रुपया उन्हें देंगे तो वह उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्पोर्ट करेंगे और उसे फिल्म इंडस्ट्री में काफी आगे पहुंचा देंगे। इसी के चलते सुरेंद्र सिंह राजपाल यादव की बातों में गए और उन्होंने लाखों रुपए राजपाल यादव को अपने बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए दे दिए लेकिन पैसे लेने के बाद ना ही राजपाल यादव सुरेंद्र सिंह के फोन उठा रहे हैं ना ही पैसे लौटाने की बात कर रहे हैं।

इसी के चलते पिछले दिनों सुरेंद्र सिंह ने एक आवेदन तुकोगंज पुलिस को दिया था और उसी आवेदन पर जांच पड़ताल करते हुए अब तो पुलिस ने फिल्म अभिनेता राजपाल यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 


Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article