-->

Translate

शनिवार, 25 जून 2022

मतदान में पुरुषों की बजाय महिलाओं में अधिक उत्साह दिखा

                                                  मतदान के पश्चात  मतगणना का कार्य शुरू

                                           
डेस्क रिपोर्ट। त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के तहत आज आलोट क्षेत्र में मतदान हुआ। मतदान में पुरुषों की बजाय महिलाओं में अधिक उत्साह देखा गया । कुल 74.42 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 7.58 फीसद अधिक मतदान किया।जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के तहत पहले चरण में आलोट क्षेत्र की 90 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ इस दौरान मतदाताओं ने पंच सरपंच जनपद के 30 वार्ड तथा जिला पंचायत केवार्ड के प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया।

मतदान के पश्चात मतदान केंद्र पर ही मतगणना कार्य शुरू किया गया  इस दौरान पीठासीन अधिकारियों सहित अन्य सहयोगियों द्वारा पंच सरपंच जनपद प्रतिनिधि और जिला पंचायत वार्ड प्रतिनिधि के मतों की अलग-अलग गणना कर सारणी बनाई जाएगी। तत्पश्चात शासकीय वाहन द्वारा मतदान सामग्री लेकर सभी कर्मचारी आलोट की ओर रवाना होंगे। इस प्रक्रिया में रात हो जाएगी। जानकारी के अनुसार बहुत ही कम मतदान केंद्रों पर मतगणना का कार्य शुरू हुआ है अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है



Featured post

अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश

    अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश रतलाम । शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश देकर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article