-->

Translate

सोमवार, 20 जून 2022

भोपाल- इंदौर समेत इन संभागों में यलो अलर्ट जारी

 

                                  भोपाल- इंदौर समेत इन संभागों में यलो अलर्ट जारी
                                                                 
     

डेस्क रिपोर्ट। भोपाल में मानसून ने भले ही दस्तक दे दी हो, लेकिन अभी भी पूरा मध्य प्रदेश कवर करने में इसे 1-2 दिन लगेंगे. मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मानसून आने वाले कुछ दिनों में आमद दर्ज कराएगा.मौसम विभाग ने प्रदेश में कई जगह बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में एक्टिव हुए मानसून से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 29 डिग्री और खजुराहो में 35.8 डिग्री पर पहुंच गया है. राजधानी भोपाल और दतिया 37 डिग्री से ऊपर बने हुए हैं।

बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक के साथ रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है.वहीं, छिंदवाड़ा,पन्ना,सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, ग्वालियर,दतिया, भिंड, मुरैना जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग ने शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article