-->

Translate

गुरुवार, 30 जून 2022

जिम ट्रेनर ने शादीशुदा महिला से की दोस्ती, फिर ........

                           जिम ट्रेनर ने शादीशुदा महिला से की दोस्ती,  फिर बनाया शिकार 

                                               

डेस्क रिपोर्ट। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में जुर्म थमने का नाम नहीं ले रहे हे। भंवरकुंआ पुलिस ने एक जिम ट्रेनर क्लब मैनेजर को महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। ट्रेनर ने पहले तो महिला से दोस्ती की, फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया जिसके बाद महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।

जानकारी के अनुसार दरअसल, पूरा मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। महिला कुछ समय पहले वो इंदौर के एक स्पा सेंटर में काम करती थी, जहां लारेंस पैट्रिक भी आया करता था और उसी दौरान उसने महिला का मोबाइल नम्बर ले लिया। इसके बाद लारेंस ने मोबाइल अन्य जरियों से घर का पता भी लगा लिया। पीड़ित महिला के अनुसार लारेंस एक दिन अचानक उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी आए दिन उसका दैहिक शोषण करने लगा। जब उसने आरोपी से बात करना बंद कर दिया, तो लारेंस ने वीडियो वायरल करने के साथ ही वीडियो पति को दिखाने की धमकी देने लगा। जिसके बाद महिला ने भंवरकुंआ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भंवरकुंआ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जिम ट्रेनर और क्लब मैनेजर है


Featured post

अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश

    अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश रतलाम । शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश देकर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article