-->

Translate

गुरुवार, 23 जून 2022

जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बड़ी कार्रवाई

                                               कलेक्टर ने 19 आरोपियों को किया जिला बदर

                                               

रतलाम  जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन तथा त्रिस्तरीय पंचायत राज निर्वाचन निष्पक्ष निर्भीक रुप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। लोक शांति तथा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत कलेक्टर द्वारा 19 आरोपियों को जिला बदर कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सूर्यवंशी द्वारा जिन आरोपियों को जिला बदर किया गया है उनमें पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के डेनिस (डेनियल) उर्फ बिट्टू, पुलिस थाना ताल के कचरू सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सोंधियाथाना सैलाना के राकेश उर्फ माइकलथाना जावरा के रमजान खाथाना सैलाना के लखन धबाईथाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के पीयूष उर्फ लवनीश वर्माथाना जावरा के गामा कुरेशीथाना सैलाना के भीमा उर्फ राहुल गुर्जरथाना सैलाना के मुकेश चंदेलथाना पिपलोदा के विक्रम सिंह राजपूतथाना रिंगनोद के दशरथ कलालथाना जावरा के सरदार हम्मालथाना जावरा के शाकिर उर्फ बिलाल उर्फ जान उर्फ बिल्ला मेवाती तथा पुलिस थाना ताल के अज्जू उर्फ अन्नू उर्फ अनवर खा शामिल है।

सभी आरोपियों को 6 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। जिला बदर अवधि में आरोपीगण रतलाम जिले की राजस्व सीमाओं शहीद समीपवर्ती उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर रहेंगे।


Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article