-->

Translate

गुरुवार, 26 मई 2022

चुनाव प्रणाली बनाम चुनाव खिचड़ी ...

     निकाय चुनाव में दोनों प्रणाली होगी लागू 
           
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर इस वक्त बड़ी खबर आई है। प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में दोनों प्रणाली लागू होगी। इनमें नगर निगम चुनाव में जनता ही महापौर को सीधे चुनेगी यानी प्रत्यक्ष रूप से चुनाव होगा। वहीं नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे. यानी यहां जनता नहीं बल्कि पार्षद ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस संबंध में सरकार ने अंतिम फैसला ले लिया है। सरकार ने संशोधित अध्यादेश को राजभवन भेज दिया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही इस पर मुहर लगेगी।

जानकारी के अनुसार इस संबंध में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कहा कि नगर निगम में महापौर को प्रत्यक्ष प्रणाली से जनता चुनेगी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। उन्होंने बताया कि संशोधित अध्यादेश को राजभवन भेजा गया है।

इधर कांग्रेस ने निकाय चुनाव में दोनों प्रणाली लागू करने को चुनाव टालने का कदम बताया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का ने कहा कि दोनों प्रणाली लागू की गई हैं अब बीजेपी के लोग ही कोर्ट जाएंगे। यह चुनाव टालने के लिए कदम उठाया गया है। कहा चुनाव प्रणाली की खिचड़ी कर दी गई है।

Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article