-->

Translate

मंगलवार, 24 मई 2022

कमलनाथ ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल

        बुलडोजर कार्रवाई पर फिर उठाए सवाल
डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने फिर शिवराज सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी से जुड़े लोगों पर बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की जाती। सिर्फ गरीबों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश में जहां-जहां अपराधियों का भाजपा से कनेक्शन सामने आता है, वहां-वहां शिवराज सरकार का बुलडोजर रुक जाता है। चाहे नेमावर की घटना हो, सिवनी की हो या नीमच की घटना हो, यहां बुलडोजर रुक गया।

आगे उन्होंने लिखा है कि शिवराज सरकार का बुलडोजर गरीबों, निर्दोषों और पीएम आवास योजना के मकानों पर चलता है। इसी से शिवराज सरकार की सोच और कार्यशैली प्रतीत हो रही है। बता दें कि कांग्रेस नेता पहले भी बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं।
                                  

Featured post

ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, लोगो की मौत

    ट्रक और कार की भिड़ंत, 4, की मौत ग्वालियर । भीषण हादसा, बरेठा टोल प्लाजा के पास ट्रक और कार की टक्कर, परीक्षा देने आ रहे छा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article