-->

Translate

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

नीमच में दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान

                            गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर फिखवाते हैं ,पत्थर

                                   

नीमच मप्र में जगह - जगह हिंसा को लेकर सियासत जारी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिखवाते हैं। इसकी मैं जांच करवाऊंगा।

गौरतलब रहे की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 2 दिन के दौरे पर सोमवार की रात नीमच की जावद विधानसभा के ग्राम मोड़ी पहुंचे थे जहां दलित कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम कर आज सुबह राम धुन प्रभात रैली में शामिल हुए और मोड़ी माता जी के दर्शन किए। जिसके बाद सुवाखेड़ा में इंदिरा पत्थर श्रमिक सहकारी समिति के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता में कर पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ ऐसी शिकायतें रही हैं कि कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर बीजेपी के लोग खुद ही पत्थर फिखवाते हैं। हालांकि उन्होंने इसकी जांच करने की बात भी कही है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने मेरी 10 साल की सरकार में मजदूरों को मालिक बनाया, लेकिन भाजपा की सरकार मजदूर विरोधी ठेकेदारों की सरकार है और वापस मालिकों को मजदूर बना रही है।


Featured post

आर्म्स शॉप धमाके में घायल मालिक की मौत

 आर्म्स शॉप धमाका,घायल मालिक की  मौत रतलाम । चांदनी चौक इलाके में स्थित आर्म्स रिपेयरिंग शॉप में हुए भीषण धमाके में गंभीर रूप से...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article