-->

Translate

रविवार, 3 अप्रैल 2022

युवती से बात करने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत

                                 युवती से बात करने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत

                                             

जावरा पिपलौदा थाना क्षेत्र के ऊपरवाड़ा मगरे पर युवती से बात करने लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित युवक उसका साथी भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय सुरेंद्रसिंह उर्फ राजवीर पुत्र गंभीरसिंह पंवार निवासी ग्राम लुहारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवती से हुई थी। युवती के दूसरे दोस्त आरोपित गोपाल को इसकी जानकारी मिली तो उसने सुरेंद्रसिंह से विवाद किया। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे गोपाल उसका एक साथी सुरेंद्रसिंह के पास पहुंचे और बाइक पर बैठाकर ग्राम उपरवाड़ा के मगरे पर ले गए। वहां उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई। गोपाल ने सुरेंद्रसिंह को युवती से बात नहीं करने के लिए कहा। सुरेंद्रसिंह ने उसकी बात नहीं मानी तो गोपाल ने जेब से चाकू निकालकर सुरेंद्रसिंह के पेट पर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह सात बजे सुरेंद्रसिंह ने दम तोड़ दिया।

पिपलौदा थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि पहले धारा 307, 34 में प्रकरण दर्ज किया था। सुरेंद्र की मौत के बाद अब प्रकरण धारा 302 लगाई जाएगी। पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है।


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article