-->
r

Terhubung

Translate

आरोपीयो के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही जारी

आरोपीयो के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही जारी

 

                                     आरोपीयो के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही जारी 

                                         

रतलाम। राजस्थान एटीएस द्वारा रतलाम के आरोपियों की धरपकड के बाद मध्यप्रदेश एटीएस और रतलाम पुलिस भी एक्शन में गई। आरोपियों के अन्य सम्पर्कों की गहन जांच पडताल शुरू की गई।  वहीं, आरोपियों  के अवैध निर्माणों की जानकारी भी जुटाई गई। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर प्रशासन ने आठ अवैध निर्माणों की सूचि बनाई है, जिन्हे शुक्रवार को बुलडोजर से ढहाया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रखा गया था। अब तक छह आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हे। शुक्रवार सुबह पुलिस और प्रशासन का दल मोहन नगर पहुंचा और देशद्रोह के मामले में करीब पांच साल पहले  गिरफ्तार किए गए आरोपी इमरान खान के मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। जेसीबी की मदद से उसका अवैध निर्माण तोड़ा गया।

जिला प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के अलग अलग इलाकों में आतंकी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के अनेक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी अभिषेक तिवारी भी पूरी कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे।

असामाजिक तत्वों के अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मुहिम लगातार जारी है। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।


0 Response to "आरोपीयो के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही जारी "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फर्जी पत्रकार अफीम के साथ धराया

       फर्जी पत्रकार अफीम के साथ धराया डेस्क रिपोर्ट । पुलिस ने मध्य प्रदेश के नीमच जिले से जुड़े अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article