-->
r

Terhubung

Translate

विधायक ने संजीवनी क्लिनिक का किया शुभारंभ

विधायक ने संजीवनी क्लिनिक का किया शुभारंभ

                                       विधायक ने संजीवनी क्लिनिक का किया शुभारंभ

                                       

जावरा। वर्तमान समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र की महत्ता आवश्यक हो गई है। प्रदेश शासन ने बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है, जिसके फलस्वरूप कोरोना काल में नियंत्रण हो सका। उक्त विचार जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने गीता भवन में संजीवनी क्लिनिक का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता उज्जैन दुग्ध संघ के संचालक श्री के. के. सिंह कालूखेड़ा ने की।स्वास्थ्य विभाग ने जावरा नगर में पहली संजीवनी क्लिनिक प्रारंभ की है।

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने क्लिनिक में होने वाले उपचार की जानकारी दी। डॉ. पांडेय ने कहा कि कोरोना काल के समय से ही जावरा विधानसभा क्षेत्र में निरन्तर विकासशील कार्य हुए है, दानदाताओ ने भरपूर सहयोग दिया है। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में 15 करोड़ से अधिक के कार्य विधानसभा क्षेत्र में चल रहे है। संजीवनी क्लिनिक के खुलने से 25 से अधिक कालोनियों एव मोहल्ले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।श्री कालूखेड़ा ने कहा कि संजीवनी क्लिनिक के खुलने से क्षेत्रवासियो को प्राथमिक उपचार यही मिलने लगेगा। कोरोना काल में भी स्वास्थ्य विभाग के लोगो ने अच्छी सेवाये दी थी। डॉ. ननावरे एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ. अजहर अली ने संजीवनी क्लिनिक की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस क्लिनिक का लाभ गरीबो व पिछड़ी बस्ती के साथ सभी लोगो को मिलेगा। यहां 179 तरह की दवाई मिलेंगी। टीकाकरण, ड्रेसिंग,इंजेक्शन, लेब आदि की सुविधाएं मिलेंगी।


 

0 Response to "विधायक ने संजीवनी क्लिनिक का किया शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी

     छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाला दुनिया का पहला खिलाड़ी   डे...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article