-->

Translate

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

नशे की खेप देने आए भाई-बहन पुलिस की गिरफ्त में

                                   2 लाख रु. की ब्राउन शुगर के साथ 3 लोगों को पकड़ा

    
इंदौर। एमजी रोड पुलिस ने 2 लाख रु. की ब्राउन शुगर के साथ 3 लोगों को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। एमजी रोड थाना प्रभारी नागर के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के नाम पूजा पति राकेश जगदेव निवासी भेरु कॉलोनी, गोपाल पिता विजय चौहान निवासी तीन इमली बस स्टैंड और गोलू उर्फ निर्मल पिता मुरारीलाल पटेल निवासी उज्जैन है।


जानकारी के अनुसार पूजा लंबे समय से नशे की तस्करी के कारोबार में जुड़ी हुई है। उपनिरीक्षक टीना शुक्ला की टीम ने तीनों आरोपियों को पशु चिकित्सालय के सामने राजकुमार ब्रिज के नीचे से पकड़ा।

आरोपियों में एक पूजा का ममेरा भाई है जबकि दूसरा माल की डिलीवरी देने आया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों से 20 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जिसकी कीमत 2 लाख रु. है। पुलिस के द्वारा आरोपिओ से पूछताछ जारी हे और इनका लिंक किस - किस से जुड़ा हे, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा हे 

Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article