-->

Featured

Translate

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त
f

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त

            राज्य निर्वाचन आयोग ने कानूनी सलाह के बाद की घोषणा

                                       

 
 डेस्क रिपोर्ट  मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 दिसंबर 2021 द्वारा घोषित किया गया चुनाव कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग में बैठक हुई। अध्यादेश को वापस लिए जाने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने कानूनी स्थिति को लेकर आज विधि विशेषज्ञों के साथ बैठक की।

पहले ही जताई जा रही थी उम्मीद--शिवराज सरकार द्वारा मध्य प्रदेश पंचायत राज और ग्राम स्वराज संशोधन अध्यादेश को वापस लिए जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सोमवार को स्थगित या रद्द कर दिया जाएगा। लेकिन देर शाम तक फैसला नहीं हो सका था। उधर, राज्य चुनाव आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास के साथ आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी पहलुओं पर चर्चा की। इसके बाद विधि विशेषज्ञों की राय लेने का निर्णय लिया गया था।

लंबी चली बैठक--आयोग के सचिव बीएस जमोद का कहना है कि चुनाव को लेकर कोई भी फैसला कानूनी राय लेने के बाद ही लिया जाएगा। सोमवार को राज्य चुनाव आयोग में दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। चुनाव आयुक्त ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग उमाकांत उमराव, संचालक पंचायत राज आलोक कुमार सिंह और आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

0 Response to "मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article