-->

Featured

Translate

  सांसद  के गिरफ्तारी की मागं , कोंग्रस ने रैली निकाल दिया ज्ञापन
f

सांसद के गिरफ्तारी की मागं , कोंग्रस ने रैली निकाल दिया ज्ञापन

                                       सांसद की गिरफ्तारी और सीबीआई से जांच की मागं

                           
रतलाम। सांसद गुमान सिंह डामोर पर 600 करोड़ की धांधली का प्रकरण दर्ज होने पर कांग्रेस ने मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता डीपी धाकड़ और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा के नेत्रत्व में उनके खिलाफ शहर में रैली निकाली। रैली में कांग्रेस के झंडे के साथ हैंडपंप भी वाहन पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया गया। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी दिया ज्ञापन में बताया गया कि आदिवासी क्षेत्र में फ्लोरोसिस नियंत्रण के तहत हैंडपंप लगाने के लिए 600 करोड़ रुपए दिये गए थे। परंतु सारा पैसा गुमान सिंह और साथियों ने डकार लिया। यह आम जनता के साथ बहुत बड़ी नाइंसाफी है। ऐसे में उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही सीबीआई से जांच करवाई जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में नामली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा की भी गिरफ्तारी करने की मागं की।

 रैली मंडी परिसर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, राम मंदिर, सज्जनमिल चौराहा, पॉवर हाउस रोड, दोबत्ती होते हुए कलेकट्रेट पहुंची। रैली में कांग्रेसी ,भाजपा और सांसद के खिलाफ नारेबाजी भी करते रहे। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 



Related Posts

0 Response to " सांसद के गिरफ्तारी की मागं , कोंग्रस ने रैली निकाल दिया ज्ञापन "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article