
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, तमाम शिक्षण केंद् बंद
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, तमाम शिक्षण केंद् बंद
डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते केसों के चलते राज्य सरकार ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मेट्रो में 50 फीसदी लोगों को बैठने की ही अनुमति होगी। वहीं स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटरों समेत तमाम शिक्षण केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया गया है। शादियों और अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में भी 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की परमिशन नहीं होगी। गैर-जरूरी सामान की दुकानें ऑड ईवन के नियम से खुलेंगी। ऐसी ही तमाम बंदिशें दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लागू की हैं।
अलर्ट के ये चार लेवल होते हैं क्या
कब लगता है यलो अलर्ट
अगर पॉजिटिविटी रेट लगातार दो दिन 0.5% दिन हो जाए या फिर हफ्ते में 1500 नए केस आने लगें या फिर अस्पतालों में औसतन 500 ऑक्सिजन बेड भरने लगें, तो यलो अलर्ट का ऐलान कर दिया जाता है। दिल्ली में कोरोना की यलो वाली खतरे की घंटी बज गई है।
अंबर अलर्ट की नौबत कब आती है
यलो अलर्ट के बाद अंबर अलर्ट की बारी आती है। यह खतरे का दूसरा स्टेज है। अंबर अलर्ट तब घोषित किया जाता है, जब कोरोना की संक्रमण की दर लगातार दो दिन 1 फीसदी रहने लगे। या फिर औसतन 3500 नए केस आने लगें या फिर अस्पतालों में ऐसी स्थिति हो जाए कि 700 ऑक्सिजन बेड औसतन भरे रहने लेंगे। दिल्ली अब अंबर अलर्ट के खतरे की तरफ बढ़ रही है।
ऑरेंज और रेड अलर्ट में होता क्या है
पॉजिटिविटी रेट अगर लगातार दो दिन 2 पर्सेंट से ज्यादा हो जाए तो ऑरेंज और अगर अगर यह 5 फीसदी से ऊपर हो जाए तो रेड अलर्ट की नौबत आ जाती है।
ऑड ईवन के आधार पर शॉपिंग मॉल
- राजधानी दिल्ली के शॉपिंग मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ऑड-ईवन के आधार पर खुले रहेंगे।
-दुकानें ऑड ईवन के आधार पर पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी। - हर जोन में 50 प्रतिशत वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी।
-रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे
-होटल खुलेंगे।
पूरी तरह से बंद
- एक बार फिर से जिम पूरी तरह से बंद होंगे। इस दौरान किसी को जिम जाने की इजाजत नहीं होगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल भी बंद
- दिल्ली के सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद। कम या अधिक क्षमता नहीं बल्कि पूरी तरह से ही सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया है।
- थिएटर, बैंक्वेट हाल, एंटरटेनमेंट पार्क भी बंद रहेंगे।
मेट्रो और बस के लिए क्या होंगे नियम
-दिल्ली मेट्रो और बसों में सीटिंग कैपेसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग सफर करेंगे लेकिन स्टैंडिंग की इजाजत नहीं
- सवारी, आरटीवी में 11 लोग ही सफर कर सकेंगे।
- ऑटो, ई रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी- कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में दो सवारी, मैक्सी कैब में 5
स्कूल बंद
इस दौरान दिल्ली के सभी स्कूल बंद होंगे। हालांकि स्कूलों में पहले से ही छुटि्यां चल रही हैं। शादी और अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों के ही शामिल होने की इजाजत रहेगी।
0 Response to "दिल्ली में येलो अलर्ट जारी, तमाम शिक्षण केंद् बंद"
एक टिप्पणी भेजें