-->

Featured

Translate

सिंधिया समर्थकों को मिली निगमों में नियुक्ति, कालूखेड़ा समर्थको को हुई निराशा
f

सिंधिया समर्थकों को मिली निगमों में नियुक्ति, कालूखेड़ा समर्थको को हुई निराशा

                                          रतलाम जिला रहा अछूता

                                           

डेस्क रिपोर्ट  शिवराज सरकार के गठन के बाद कमलनाथ सरकार को गिराने वाले विधायकों को भाजपा सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों से नवाजा है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों इमरती देवी, रणवीर जाटव, मुन्नालाल गोयल, गिर्राज दंडोतिया, रघुराज कंसाना, अन्य कांग्रेस विधायक एंदल सिंह कंसाना शामिल हैं तो प्रदेश भाजपा के महामंत्री रहे विनोद गोटिया को भी निगम अध्यक्ष बनाकर मौका दिया गया है। इनके अलावा भी कुछ अन्य राजनीतिक नियुक्तियां दी गई हैं।  

मार्च 2020 में मध्य प्रदेश में बड़े राजनीतिक उलटफेर की वजह से कमलनाथ सरकार 15 महीने में ही गिर गई थी। इसमें अहम भूमिका निभाने वाले कांग्रेस विधायकों को भाजपा ने सरकार बनने के बाद उपचुनाव में भाजपा ने टिकट दिया था लेकिन इनमें से कुछ हार गए थे। इनमें इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया, रघुराज कंसाना व एंदल सिंह कंसाना प्रमुख थे। इन्हें चुनाव हारने के बाद राजनीतिक नियुक्तियां देकर सरकार बनवाने में साथ देने का प्रतिफल देने का अब फैसला हुआ है। 

                                                      निगम अध्यक्ष बनाए गए हारे प्रत्याशी

उपचुनाव में हारे प्रत्याशी इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया, रघुराज कंसाना, एंदलसिंह कंसाना को निगम अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। इमरती देवी को मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया है तो दंडोतिया को मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया है। रघुराज कंसाना को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम और एंदल सिंह कंसाना को एमपी एग्रो का चेयरमैन बनाने का फैसला हुआ है। सिधिया समर्थक रणवीर जाटव को भी हस्तशिल्प व हाथकरघा विकास निगम और मुन्नालाल गोयल को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।  परन्तु रतलाम जिला इन नियुक्तियो से अछूता रहा सिंध्या के बीजेपी में जाने के बाद उनके बड़े समर्धक माने जाने वाले नेता कालूखेड़ा जो की पिछले विधान सभा चुनाव मामूली अंतर से हारे थे अब बीजेपी में उनके साथ चले गए थे उनके समर्थक बड़ी उम्मीद लगाए हुवे थे, उनको निराशा हुई हे ।वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया को मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक नियुक्ति दी जा रही है। गोटिया को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। जिसमें उन्हें हार मिली थी। उन्हें भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतारा था और विवेक तन्खा को हराने की कोशिश की थी। गोटिया को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की कार्यकारिणी में भी महामंत्री से हटा दिया गया था। इस कारण उन्हें सरकार ने पर्यटन विकास निगम में अध्यक्ष की नियुक्ति देकर बड़़ा मौका दिया है। पर्यटन विकास निगम में उनके साथ नरेंद्र सिंह तोमर को उपाध्यक्ष बनाया है।

                                          भाजपा के कुछ अन्य पुराने नेताओं को भी नियुक्तियां

सिंंधिया समर्थक हारे प्रत्याशियों के अलावा भाजपा के कुछ अन्य पुराने नेताओं को भी नियुक्तियां दी जा रही हैं। इनमें पूर्व विधायक मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष, शैलेंद्र बरुआ को पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष व शैलेंद्र भारती को उपाध्यक्ष, शैलेंद्र शर्मा को कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड का अध्यक्ष व नरेंद्र बिरथरे को उपाध्यक्ष, खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष जीतेंद्र लिटोरिया, पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्य वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष अजय यादव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का जयपाल चावड़ा, महिला वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में अमिता चापरा की नियुक्ति की जा रही है। मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के उपाध्यक्ष राजकु्मार कुशवाह, खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोकलपुर, मध्य प्रदेश गृह एवं अधोसरंचना मंडल का अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, अनुसूचित जनजाति विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला व मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष सावन सोनकर और उपाध्यक्ष रमेश खटीक को बनाया है। साथ ही राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को बनाया है।

0 Response to "सिंधिया समर्थकों को मिली निगमों में नियुक्ति, कालूखेड़ा समर्थको को हुई निराशा "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article