-->

Featured

Translate

 देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग
f

देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

 

                                   कंगना रनौत पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग 

                                   

इंदौर । हाल ही में पद्म अलंकरण से सम्मानित हुई अभिनेत्री कंगना रनौत के ताजा बयान पर विवाद गहरा गया है। इंदौर में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अभिनेत्री पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी है।  युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि अपने बयान से अभिनेत्री ने शहीद मंगल पांडे से लेकर रानी लक्ष्मीबाई और महात्मा गांधी तक के बलिदान का अपमान किया है। शहीदों के अपमान करने और संप्रभुता और स्वतंत्रता के खिलाफ बयान देने पर अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले में वे कोर्ट में परिवाद भी दायर करेंगे। कुछ लोग विवाद पैदा कर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह के बयानों से देश का माहौल लगातार खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

ज्ञात हो की गुरुवार को बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आजादी को भीख में मिला करार देते हुए कहा था कि हमें असली आजादी 2014 में मिली। कभी महाराष्ट्र सरकार से टकराव और मोदी सरकार के पक्ष में ब्यानबाजी कर सुर्खियां बंटोरने वाली अभिनेत्री ने यह बयान गुरुवार को एक आयोजन में इंटरव्यू के दौरान दिया था। कंगना के इस बयान के बाद तमाम राजनेताओं के साथ भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी आलोचना की थी। गुरुवार देर रात शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान, विधानसभा एक के अध्यक्ष अनिकेत विशाल परिहार और लक्की वर्मा के साथ रावजी बाजार थाने पहुंच कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी

https://clnk.in/q7zn


 




1 Response to " देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग "

  1. हर हालत में इसको इसके किए की सजा मिलना चाहिए इतनी बदतमीज और बदजुबान महिला को पद्मश्री सम्मान देकर भारत सरकार ने बहुत बड़ी गलती की है यह सम्मानित से वापस लेना चाहिए

    जवाब देंहटाएं

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article