डॉ. लीला जोशी को पदमश्री सम्मान से नवाज़ा गया
सोमवार, 8 नवंबर 2021
Comment
महामहिम राष्ट्रपति ने डॉ. लीला जोशी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया
रतलाम । सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने रतलाम की ख्यात महिला चिकित्सक डॉ. लीला जोशी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. लीला जोशी द्वारा 50 वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में एनीमियामुक्त मुहिम संचालित की गई है। पद्मश्री डॉ. जोशी ने आदिवासी महिलाओं के लिए भी बेहतर कार्य किए हैं। उन्होंने आयरन की कमी से जूझती आदिवासी महिलाओं को सेहतमंद बनाने के लिए कैंप लगाए और मुफ्त इलाज किया। उनकी उपलब्धियों के कारण भारत सरकार ने 83 वर्षीय डा. लीला जोशी को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया है।
0 Response to "डॉ. लीला जोशी को पदमश्री सम्मान से नवाज़ा गया "
एक टिप्पणी भेजें