-->

Featured

Translate

   महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
f

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

              मृतिका सतना की रहने वाली थी
   परिजनों ने ऑफिस के स्टाफ पर लगाए आरोप
                                           
इंदौर। लसूडिया पुलिस थाना अंतर्गत महिला एचआर मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका सतना की रहने वाली थी। इंदौर में देव विग्रो कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर काम करती थी। पुलिस ने मृतिका के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतिका ने तीन दिन पहले ही कंपनी से इस्तीफा दिया था।मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। वहीं मृतिका के परिजनों ने ऑफिस के एक स्टाफ पर  परेशान करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दरअसल शालू निगम नाम की युवती देव विग्रो कंपना में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला लसूडिया थाना अंतर्गत की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव के पोष्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है।

0 Response to " महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article