
युवक ने मारी खुद को गोली, हुई मौत
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021
Comment
अज्ञात कारणों के चलते 23 वर्षीय युवक ने मारी खुद को गोली , हुई मौत
नीमच। रतनगढ थाना क्षेत्र में आज एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मार ली है। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना रतनगढ के सरदार मोहल्ले की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का नाम प्रिंस सरदार उम्र 23 वर्ष है। जिसने अज्ञात कारणों के चलते 315 राइफल से अपने सीने में गोली मार ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही रतनगढ़ थाने पर पदस्थ सब इंस्पेक्टर के.पी.सिंह आरक्षक देवेंद्र सीह आरक्षक इमरान आरक्षक रचना आदि मौके पर पहुंचे और मर्ग कायम किया। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि नीमच से स्पेशल फॉरेंसिक टीम रतनगढ़ के लिए निकल चुकी है अब जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतनगढ़ पर पहुंचाया गया
0 Response to "युवक ने मारी खुद को गोली, हुई मौत"
एक टिप्पणी भेजें