-->

Featured

Translate

20 हजार की रिश्वत लेते धराया अकाउंटेंट
f

20 हजार की रिश्वत लेते धराया अकाउंटेंट

 

                      लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई- 20 हजार की रिश्वत लेते धराया अकाउंटेंट

                                                                        

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यहां नगर परिषद के अकाउंटेंट को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि बाबू ने पानी के बिल की राशि निकालने के लिए रिश्वत की मांग की थी। इसके पूर्व हॉटपिपल्या में भी तहसीलदार के रीडर पर कार्यवाही हो चुकी है। लोकायुक्त की कार्यवाही के बाद जिलेभर में हड़कम्प मच गया है।आज सोमवार 4 अक्टूबर को देवास जिले के भौरासा में लोकायुक्त उज्जैन ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 20 हजार की रिश्वत लेते नगर परिषद के अकाउंटेंट को रंगे हाथ पकड़ा।फ़रियादी द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन शैलेंद्र सिंह चौहान से की गई थी। इसके बाद आवेदन पर निर्देश देते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई थी और फिर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दरअसल, भौंरासा नगर परिषद के अकाउंटेंट हरीओम कचोले के विरुद्ध लगातार भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। वही जब फरियादी मनीष द्वारा लोकायुक्त उज्जैन से शिकायत की गई तो आज टीम निरीक्षक राजेंद्र वर्मा व टीम आर नीरज, विशाल, अनिल व संजय पटेल ने आवेदक मनीष यादव निवासी भौरसा से पानी प्रदाय के बिल की राशि निकालने के एवज़ में (40%)20,000/- हज़ार की रिश्वत लेते हुए बाबू को गिरफ़्तार कर लिया।आवेदक वर्मा की ट्यूबवेल से 50 रुपए प्रति टेंकर के हिसाब से पानी लिया गया था।कचोले ने कुल राशि ₹ 2,22,360/ जारी करने पर 40% कमीशन की मांग की थी।अभी एक लाख का पेमेंट जारी करने के लिए 40 हज़ार रुपये की मांग की थी, जिसके बाद उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों दबोच लिया।

0 Response to "20 हजार की रिश्वत लेते धराया अकाउंटेंट"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article