-->

Translate

शनिवार, 4 सितंबर 2021

ब्लड शुगर को कैसे करे नियंत्रित

 

                            शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं जैतून की पत्तियों से बना काढ़ा

                                                                            

     

 सेहत टाइम्स । खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव के चलते डायबिटीज, मोटापा, उच्च रक्तचाप आदि बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासकर डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार होने के बाद ज़िंदगीभर साथ रहती है। यह बीमारी ब्लड शुगर बढ़ने और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन न निकलने के चलते होती है। लापरवाही बरतने पर कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में जैतून को जरूर शामिल करें। आप जैतून की पत्तियों का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही जैतून के तेल का भी सेवन कर सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

जैतून के फायदे

मधुमेह की बीमारी में जैतून का तेल फायदेमंद साबित होता है। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए खानपान में जैतून के तेल को जरूर शामिल करें। जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। खासकर जैतून में पाया जाने वाला पॉलिफिनॉल्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। जैतून के तेल में संतृप्त वसा की मात्रा कम होती है, जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल जमा नहीं होता है। वहीं, अल्जाइमर, खून की कमी, मानसिक तनाव आदि रोगों में भी जैतून का तेल फायदेमंद होता है।कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि जैतून की पत्तियां डायबिटीज के लिए दवा की तरह काम करती हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। खासकर जैतून की पत्तियों से बना काढ़ा पीने से डायबिटीज में बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज रोजाना जैतून की पत्तियों का काढ़ा बनाकर पिएं। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article