-->
r

Terhubung

Translate

महिला सरपंच का साम्राज्य मिला करोड़ों का खजाना

महिला सरपंच का साम्राज्य मिला करोड़ों का खजाना

                                रीवा में महिला सरपंच का साम्राज्य मिला करोड़ों का खजाना

                                       लाइम स्टोन है, काली कमाई का सबसे बड़ा जरियाा

                                                                               

 
रीवा। जिले के बैजनाथ गांव की सरपंच शुभा जीवेद्र सिंह परिहार के घर लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की है। टीम को अब तक 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है। दो आलीशान बंगलों की कीमत ही साढ़े तीन करोड़ रुपए है। एक बंगला एक एकड़ में बना है, जिसमें गार्डन और स्विमिंग पुल भी है। 36 प्लाट के कागजात मिले हैं, जिसमें अब तक सिर्फ 12 प्लाट की कीमत 80 लाख रुपए है। चारों ठिकानों से 30 गाड़ियां मिली हैं। घर से सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं। दो क्रेशर प्लांट भी सरपंच के नाम पर हैं। सुधा सिंह की ज्यादातर कमाई क्रेशर प्लांट और अवैध लाइमस्टोन की खुदाई की है।
सूत्रो की माने तो लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह 4 बजे छापेमार कार्रवाई शुरू की है। सुधा सिंह 2015 में सरपंच बनी थीं। लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। लोकायुक्त टीम को दोनों बंगलों से 36 प्लाट के दस्तावेज मिले हैं। इसमें से सिर्फ 12 प्लाट की कीमत 80 लाख रुपए है। टीम 24 भू-खंडों का भी मूल्याकन कर रही है। अनुमान व्यक्त किया जा रहा है, कि इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। इसमें से दो दर्जन भूखंड रीवा शहर और आस-पास के बड़े कस्बों में हैं।
*दो करोड़ का बंगला, जिसमें स्विमिंग पूल और गार्डन है। रॉयल फैमिली की तरह दिखी रईसी*
लोकायुक्त सूत्रों की मानें तो महिला सरपंच सुधा जीवेद्र सिंह का परिवार रॉयल लाइफ जीता था। घर के अंदर व बाहर कारों का काफिला है। घर के अंदर के सामान भी विदेशी हैं। साथ ही रहन-सहन और शानों शौकत देकर अधिकारियों की आंखे चकरा गई थीं, क्योंकि तीन मंजिल के ऊपर बालकनी, शानदार गार्डन, स्विमिंग पूल है।
                                          40 सदस्यीय दल कार्रवाई में लगा
लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों जगहों पर दबिश कार्रवाई में 40 सदस्यीय दल लगाया गया है। शहर के शारदापुरम कॉलोनी स्थित आवास में डीएसपी डीएस मरावी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। बैजनाथ गांव में डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में निरीक्षक परमेन्द्र सिंह परिहार की टीम दस्तावेज और सोना-चांदी के जेवरों की जांच कर रही है।
                                          क्षेत्र में लाइमस्टोन का घर-घर कारोबार
गांव वालों ने बताया कि हुजूर तहसील के बनकुईयां से लेकर बेला के पास कोठार गांव तक एक सैकड़ा से ज्यादा क्रेशर संचालित हो रहे हैं। इस क्षेत्र के लोग वैध और अवैध खदानों से लाइमस्टोन पत्थर निकालकर क्रेशर और निजी कंपनियों को बेचकर मनमाना पैसा कमाते हैं। रसूखदार लोगों के आगे खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन बौना नजर आता है।
*सरपंच के घर से ये मिला*
स्विमिंग पूल और गार्डन वाला आलीशान बंगला- 2 करोड़
दूसरा बंगला-1.50 करोड़ क्रशर और 30 गाड़िया- 7 करोड़
36 प्लाट में से 12 की कीमत- 80 लाख
नकद- 3.50 लाख
सोने-चांदी के जेवर- 20 लाख

0 Response to "महिला सरपंच का साम्राज्य मिला करोड़ों का खजाना"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article