-->

Translate

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

एम.एड. और डी.एल.एड. में प्रवेश के लिए 5 सितम्बर तक कराये

          एम.एड. और डी.एल.एड. में प्रवेश के लिए 5 सितम्बर तक कराये ऑनलाइन पंजीयन

             

                                                                 


    

 जावरा। प्रदेश के शासकीय और अशासकीय संस्थानों में डी.एल.एड. प्रथम वर्ष और 8 शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित एम. एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2021 है। एम.एड. पाठ्यक्रम में उपलब्ध कुल 340 सीटों में से 50 प्रतिशत सीट शिक्षकों के लिए और 50 प्रतिशत सीट सामान्य छात्रों के लिए उपलब्ध है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्धता प्राप्त 44 शासकीय और 696 अशासकीय महाविद्यालयों में डी.एल.एड. (द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में कुल 48 हजार 140 सीटस् पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संचालित है।
 प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी https://rsk.mponline.gov.in/ पर ऑनलाइन पंजीयन और संस्थान चयन की कार्यवाही कर सकते हैं। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, संस्थानों की सूची और अन्य आवश्यक विवरण भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। प्रवेश के लिए एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीयन और संस्थान चयन करना आवश्यक है।

Featured post

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली....

            कांग्रेस की जन आक्रोश रैली रतलाम । नगर निगम के 07 अप्रैल 2026 को होने वाले सम्मेलन के एक दिन पहले कांग्रेस ने जन आक्...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article