-->
r

Terhubung

Translate

   ताजिया हाई टेंशन तार से टकराया, 3 की मौत

ताजिया हाई टेंशन तार से टकराया, 3 की मौत

       ताजिया हाई टेंशन तार से टकराया
             तीन की मौत, 12 झुलसे
 
जावरा। मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है, इसके तहत  मुस्लिम समुदाय द्वारा पिपलोदा ब्लॉक के गांव हतनारा में गुरुवार रात ताजिया निकाला जा रहा था गांव के मुख्य रोड पर  ताजिया निकालने के दौरान ताजिया 11 केवीए हाई टेंशन लाइन से टकरा गया फॉल्ट होते ही ताजिए की वायरिंग में भी करंट फैल इससे तजिया उठा कर चल रहे 12 से अधिक लोग झुलस गए।

जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निजी वाहनों से रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया हालांकि रास्ते में तीन लोगों की मौत हो गई बाकी लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

हादसा गुरुवार रात 12:00 बजे हुआ जैसे ही ताजिया 11kva लाइन से टकराया जोरदार चिंगारी उठी और ताजिया उठाकर चल रहे लोग झुलस गए इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक  हर साल इसी रोड से ताजिया निकलता है, तब बिजली विभाग द्वारा   सप्लाई बंद कर दी जाती थी शायद इस बार सप्लाई बंद करना भूल गए और हादसा हो गया।

पहले ताजिया ज्यादातर लकड़ी का बनाया जाता था लेकिन बारिश से बचने के लिए अब ऊपर लोहे की प्लेट वाली छत और लोहे के पाइप का भी उपयोग किया जाने लगा है जैसे ही ताजिया हाई टेंशन लाइंस से टकराया तो तार और लोहे के एंगल से कारण नीचे तक फैला जिस वक्त घटना हुई तब ताजिए के पास 30 से अधिक लोग थे ताजिया उठाने के लिए नीचे वाले हिस्से में लकड़ी की बालियां लगी थी जिन लोगों ने बाली पकड़ रखी थी उन्हें कम नुकसान हुआ है जहां लोहे का एंगल और ताजिया पर लगी लाइटिंग के तार टच हो रहे थे उसे हिस्से को पकड़ने वाले लोगों को ज्यादा नुकसान हुआ।

0 Response to " ताजिया हाई टेंशन तार से टकराया, 3 की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

ताजिया हाई टेंशन तार से टकराया, 3 की मौत

       ताजिया हाई टेंशन तार से टकराया              तीन की मौत, 12 झुलसे   जावरा । मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है, इसके तहत  मु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article