-->

Translate

शुक्रवार, 13 जून 2025

मानसून की पहली बारिश बनी आफत....??

    मानसून की पहली बारिश बनी आफत..

रतलाम। मानसून की पहली बारिश जिले के लिए आफत की बारिश बन गई। तेज हवाओं ओर बिजली गिरने के साथ आफत की बारिश बरसी आकाशीय बिजली गिरने से जिले में तीन लोगो कि जान जाने की खबर हे।  जबकि तेज आंधी तूफान से दर्जनों पेड़ उखड़ गए हे ओर कई बिजली के पोल धराशाही हो गए।

जानकारी के अनुसार गौतमपुरा और बड़नगर के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से इंदौर- रतलाम रेल  यातायात ठप्प हो गया। इंदौर से होकर रतलाम आने वाली डेमू ट्रेन को पास के स्टेशन पर रोका गया है। ट्रैक पर से पेड़ हटाने के लिए रतलाम से राहत दल रवाना किया गया है। 

मूसलाधार बारिश और तेज आंधी तूफान से रतलाम शहर थम सा गया नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। एक घंटे की बारिश ने नगर निगम की सफाई की पोल खोल दी, दर्जनों पेड़ धराशाही हो गए । इतना ही नहीं बिजली के पोल एवं कई मकानो के पतरे ताश के पत्तों की तरह उड़ते हुए नजर आए। रतलाम के पत्रकार कॉलोनी में तीन बिजली के पोल एक साथ उखड़ गए ।

पैलेस रोड क्षेत्र में महलवाडे की दीवार पर लगा एक पीपल का विशाल पेड़ भर भराकर रोड पर आ गिरा । गनीमत रही के इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं शहर के कसार बाजार में खाली जर्जर मकान गिरने भी गिर गया। कई इलाकों में पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिर गए हैं। समाचार लिखे जाने तक पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप्प थी।

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article