-->

Translate

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। मौजपुर के समीप चलती कार में अचानक आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्ची समेत कुल पांच लोग जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण थी कि कार सवारों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस हृदयविदारक घटना में कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

लक्ष्मणगढ़ डीएसपी ने बताया कि हादसा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के पिलर नम्बर 115/300 पर हुआ। कार दिल्ली से राजस्थान के कोटा की ओर जा रही थी। रात के सन्नाटे में अचानक कार के इंजन से लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई। एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती कार धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे अंदर बैठे लोग फंस गए।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल हैं। कार चालक ने कार की खिड़की खोलकर कूदने की कोशिश की, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा हे।

Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article