-->

Translate

गुरुवार, 12 जून 2025

अहमदाबाद में दर्दनाक विमान हादसा

        अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा 
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, विमान रिहायशी इलाके में गिरा है। मेघानी नगर इलाके में विमान गिरा है। एयरपोर्ट आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट की दीवार से टकराने के बाद प्लेन हादसे का शिकार हुआ है। यह एयरइंडिया (Air India) का बोईंग 787 विमान ड्रीमलाइनर (AIC 2716) था, जिसने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। माना जा रहा है कि अधिकांश यात्री विदेशी थे।

जानकारी के अनुसार विमान की क्षमता 300 यात्रियों की है। हालांकि इस फ्लाइट में 133 यात्री सवार थे। अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि कितने यात्री हताहत हुए हैं। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, विमान में 242 यात्री थे। कई यात्रियों की मौत की खबर है। NSG कमांडो मौके पर हैं। आसपास के अस्पतालों में आपातकालीन तैयार की गई है। धमाके के साथ विमान टूटकर गिरा है।

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article