-->

Translate

गुरुवार, 26 जून 2025

62 किलो डोडाचूरा के साथ दो गिरफ्तार


    62 किलो डोडाचूरा के साथ दो गिरफ्तार 
रतलाम नशीले पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिले की रिंगनोद पुलिस ने दो आरोपियों को 62 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से डोडाचूरा के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार रिंगनोद थाना प्रभारी को  मुखबीर   से मिली  सुचना पर कार्यवाही करते हुये गोंदीधर्मसी से गोठडा के मध्य निकल रहे एक्सप्रेस-वे के नीचे ग्राम  गोंदीधर्मसी पर नाकाबंदी कर मोटर साइकिल से जाते दो व्यक्तियों को पकड़ा। पकडे गये आरोपीगण  भेरुलाल पिता कारुजी गुर्जर उम्र48 साल निवासी  होलडी थाना बडावदा एवं  भंवरलाल पिता नागुलाल जाति गायरी उम्र 45 साल निवासी मेहंदी थाना रिंगनोद के  कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 62 किलो 650 ग्राम किमती लगभग 1,25,000 रूपये का बरामद किया गया।  अवैध डोडाचूरा मिलने पर  आरोपीगणो को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरप्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मो.सा. क्र  MP43EK7429 कीमती 60,000 रुपये  भी पुलिस द्वारा जब्त की गई ।





Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article