-->

Translate

शनिवार, 21 जून 2025

लुटेरी दुल्हन सहित, 5 पर FIR

         लुटेरी दुल्हन सहित 5 पर FIR 
उज्जैन। लुटेरी दुल्हन सहित 5 पर FIR दूल्हे के मौसा ने कराया था रिश्ता, शादी के बदले लिए थे 1 लाख 91 हजार,  दुल्हन ने न उसे अपनाया और न ही पत्नी की तरह व्यवहार किया।  

जानकारी के अनुसार एक युवक को दो दिन बाद ही अपनी दुल्हन को पुलिस के हवाले करना पड़ा। युवक का आरोप है कि शादी के लिए उससे 1 लाख 91 हजार रुपए लिए गए। दुल्हन ने न उसे अपनाया और न ही पत्नी की तरह व्यवहार किया।

दो दिन तक दूरी बनाकर रखी। तीसरे दिन घर से भागने की कोशिश कर रही थी। परिवार को शक हुआ तो उस पर नजर रखी। गुरुवार को इंदौर से दो महिलाएं दुल्हन को लेने आईं तो पति ने उसके परिजनों को कमरे में बंद कर पुलिस बुला ली। मामले में पुलिस ने जांच के बाद देर रात पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मौसा ने दिखाई थी इंदौर की दो लड़कियां

एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद ने बताया कि, बिछड़ोद गांव में 35 वर्षीय ड्राइवर संजय बैरागी की शादी नहीं हो रही थी। इसी बीच उसके दूर के मौसा ने इंदौर की एक लड़की से रिश्ता करवाने की बात कही। संजय अपने परिवार के साथ बड़वाह गया, जहां उसे दो लड़कियां दिखाई गईं। उसे इंदौर के लक्ष्मीपुरा मरीमाता क्षेत्र में रहने वाली भावना मराठे पसंद आ गई।

भावना ने वीडियो कॉल के जरिए संजय का घर देखा और शादी के लिए सहमति दे दी। इसके बाद, भावना के परिवार ने पहले 11 हजार रुपए गाड़ी से आने के नाम पर ऑनलाइन मंगवाए। फिर 16 जून को भावना तीन अन्य लोगों के साथ बिछड़ोद गांव पहुंची। शादी के दिन संजय से 1.80 लाख रुपए नकद लिए गए।

शादी के दो दिन बाद जब भावना अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी, तब मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में सामने आया कि भावना मराठे, विष्णुदास (मौसा) निवासी बीबी खेड़ी, सांवेर, सुधा पांडे और सोनू रायकवार निवासी मरीमाता, इंदौर एक लुटेरी दुल्हन गैंग का हिस्सा हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), और 61(2) के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान गैंग के एक सरगना का भी नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Featured post

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार

          इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार जावरा । बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article