-->

Translate

शुक्रवार, 30 मई 2025

ऐटलेन पर फिर दर्दनाक सड़क हादसा

     ऐटलेन पर फिर दर्दनाक सड़क हादसा
रतलाम । दिल्ली मुंबई ऐटलेन पर आज सुबह एक बार फिर बड़ा सड़क की खबर है । यहां एक ट्रैवलर वाहन ट्राले से टकरा गया ‌‌। जिसमें बैठे 16 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायल मंदसौर के एक ही परिवार के रहने वाले हैं जो गिरनार  तीर्थ से मंदसौर आ रहे थे । 

जानकारी के अनुसार ऐटलेन पर रतलाम के पास यह हादसा हुआ है। दरअसल ऐटलेन पर आगे चल रहे ट्राले ने अचानक ब्रेक लगा दिया । जिससे पीछे चल रही ट्रैवलर गाड़ी, ट्राले से टकरा गई । कुछ लोगों से मिली खबर के अनुसार ड्राइवर की झपकी लगना बताया जा रहा हे।

हादसे के बाद की ऐटलेन पर चीख पुकार मच गई।  जिसे देख आसपास के ग्रामीण और हाईवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायलों को रतलाम मेडिकल अस्पताल लाया गया है । सभी घायलों का ईलाज जारी है । जबकि दो घायलो की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें बड़ौदा रेफर किया गया हैं। 

घटना की सूचना पर दीनदयाल नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Featured post

झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़ अभियान शुरू

   झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध पकड़ छोड़                        अभियान शुरू   रतलाम।  जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article