-->
r

Terhubung

Translate

दर्दनांक सड़क हादसा, 7की मौत

दर्दनांक सड़क हादसा, 7की मौत

दर्दनांक सड़क हादसा,7 की मौत, कई घायल
डेस्क रिपोर्ट। तेलंगाना के वारंगल में रविवार को एक बड़ा और भयानक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा वारंगल-मामुनुरु रोड पर एक ट्रक द्वारा दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने से हुआ। 

जानकारी के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि ट्रक में रेलवे ट्रैक की लोहे की रॉड लोड थी और इस दौरान सड़क से दो ऑटो रिक्शा जा रहे थे, ऑटो रिक्शा को ओवरटेक करने के चक्कर में जैसे ही ट्रक आगे निकला, ट्रक में रखे लोहे की रॉड का बैलेंस बिगड़ गया और रोड से जा रहे ऑटो रिक्शा पर गिर गई।

इतनी भारी भरकम रॉड ऑटो रिक्शा पर गिरने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई, तो वही छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस घटना में ऑटो रिक्शा पूरी तरह से चकनाचूर हो गए है।

0 Response to "दर्दनांक सड़क हादसा, 7की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article