-->

Translate

मंगलवार, 24 सितंबर 2024

छात्राओं की शिकायत पर अधीक्षिका निलंबित

    हॉस्टल अधीक्षका सुनीता हारी निलंबित 
रतलाम। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार के अवसर पर स्थानीय कन्या शिक्षा परिसर सागोद रोड की छात्राओं द्वारा शैक्षणिक समस्याओं के संबंध में कलेक्टर राजेश बाथम को शिकायत करने पहुंची। कई किलोमीटर चलकर कलेक्ट्रेट पहुंची।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने संवेदनशीलता से छात्राओं को कलेक्टर चेंबर में कुर्सियों पर बिठाकर रूबरू हुए। उनकी समस्याएं सुनी तत्काल सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग को कक्ष में बुलाया। छात्राओं की समस्या सुनकर कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षका सुनीता हारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए प्राचार्य गणतंत्र मेहता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा रहा है।

कलेक्टर ने सहायक आयुक्त को छात्राओं की मांग के अनुसार तत्काल शिक्षकों की परिवर्तित व्यवस्था के निर्देश दिए कलेक्टर ने फिजिक्स केमिस्ट्री तथा अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए छात्राओं की मांग के अनुसार शिक्षक पैनल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही अतिरिक्त रूप से कक्षाओं के संचालन के लिए  निर्देशित किया।

Featured post

रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया

          रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया                                                             रतलाम । लोकायुक्त पुलिस उज्ज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article