-->
r

Terhubung

Translate

दुष्कर्म और क्रूरता की हद पार कर देने वाली वारदात......

दुष्कर्म और क्रूरता की हद पार कर देने वाली वारदात......

                         महिला के साथ दुष्कर्म और क्रूरता की हद पार कर देने वाली वारदात 

                                         

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में फिर एक बार महिला के साथ दुष्कर्म और क्रूरता की हद पार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यह पूरा घटनाक्रम को लेकर महिला थाने पर पीड़िता ने घायल अवस्था में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आर्मी में पदस्थ जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि असम राज्य में पदस्थ आर्मी जवान छुट्टी पर इंदौर आया हुआ था। यहां पर वह एक होटल में रुका हुआ था तभी पुरानी समय से परिचित महिला भी उस से मुलाकात करने पहुंची थी। यहां पर व्यक्ति द्वारा होटल में पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं पीड़िता जब महिला थाने पहुंची और शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संजय नामक जवान को गिरफ्तार कर लिया है। और पीड़िता के बयान भी दर्ज किए गए हैं। वही पीड़िता का इलाज हॉस्पिटल में जारी है, पुलिस का कहना है कि जवान के पास वीडियो भी है जिसकी जांच की जा रही है।


0 Response to "दुष्कर्म और क्रूरता की हद पार कर देने वाली वारदात......"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

         रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार  आगर । लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खाद...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article