-->

Translate

सोमवार, 23 सितंबर 2024

70 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन देख युवक के ....??


                                           70 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन देख युवक के उड़े होश

                                           

डेस्करिपोर्ट। विदिशा जिले के बंटी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने महज 2 हजार रुपए के लालच में खाता खुलवाया जिसमें करीब 70 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हो गया। इतनी बड़ी रकम के ट्रांजेक्शन होने की जानकारी जब युवक को लगी तो वह घबरा गया और सीधे पुलिस के पास जा पहुंचा।

दरअसल, बंटी नगर क्षेत्र में रहने वाले भानसिंह लोधी नाम का युवक उसी मोहल्ले के एक जिम में कसरत करने के लिए जाया करता था। इस दौरान उसकी पीतल मिल चौराहे पर रहने वाले मोहित नामक एक व्यक्ति से पहचान हुई और धीरे-धीरे पहचान दोस्ती में बदल गई। व्यक्ति ने 2 हजार का लालच दिया और उसके एवज में बैंक में खाता खुलवाने की बात कही। खाता खुलवाने के लिए एक हजार की रकम भी मोहित द्वारा दी गई। इसके बाद बैंक से मिलने वाले एटीएम और चेक बुक के साथ जिस मोबाइल नंबर से खाता खुलवाया गया था वह भी उमेश ने अपने पास रख लिया।

जानकारी के अनुसार एक रोज विवेक अनायास ही उसके पास रखी खाते की पासबुक को लेकर एंट्री कराने बैंक पहुंचा, तो उसमें लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन दिखाई दिए। फिर क्या था विवेक के कान खड़े हो गए और उसने बैंक कर्मचारियों से उक्त खाते में हुए लेनदेन को लेकर मनाही कर दी जिसको लेकर बैंक द्वारा फिलहाल खाते पर होल्ड लगा दिया गया है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही साइबर टीम को एक्टिव कर दिया और इस मामले में लिप्त व्यक्ति मोहित को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। मामले को लेकर पड़ताल की जा रही है


 

Featured post

रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया

          रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया                                                             रतलाम । लोकायुक्त पुलिस उज्ज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article