-->

Terhubung

शराब पीने से मना करने की सजा मौत

शराब पीने से मना करने की सजा मौत

 

                           शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या 

                         

                                                  

अनूपपुर। दर्दनाक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला को शराब पीने से मना करने की सजा मौत मिली। घटना की सूचना के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फुनगा चौकी अंतर्गत बीते बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 38 वर्षीय सीताबाई गोड़ की लहूलुहान हालत में घर पर शव मिला था। जिसकी सूचना फुनगा चौकी में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई।  

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी अपने पति छोटू सिंह गोड को शराब पीने देर रात तक घूमने को लेकर मना करती थी। इसी बात से पति नाराज था वारदात की रात भी पति शराब के नशे में था और पत्नी ने शराब पीने को लेकर मना कर रही थी। इसी बात को लेकर नुकीले हथियार से पति ने अपनी पत्नी को मार-मार उसकी हत्या कर दी। हालांकि आरोपी को पुलिस नेगिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है।

 

 

 


0 Response to "शराब पीने से मना करने की सजा मौत "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article