-->

Translate

गुरुवार, 22 अगस्त 2024

युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या

 

                  दिल दहला देने वाली घटना ,युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या

                                                  

डेस्क रिपोर्ट। भिंड में एक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जहां युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजनों ने युवक को बंधक बनाकर रातभर पीटा, उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची और पेट्रोल डाला। मारपीट की सूचना लड़की ने लड़के के परिजनों को दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल दहला देने वाली घटना अटेर थाना अंतर्गत खिपौना गांव की है। जहां 23 वर्षीय अमित कटारे पुत्र रामकिशोर कटारे निवासी खड़ीत थाना अटेर भिंड शहर के शास्त्री नगर बी ब्लाक में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहा था। रक्षाबंधन त्योहार पर युवक अपने घर गया था। बुधवार शाम सवा 4 बजे के करीब अमित घर से भिंड जाने का कहकर अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से निकला था। लेकिन वह भिंड नहीं आते हुए रात करीब 10 बजे खड़ीत गांव में कालीचरण शर्मा के यहां पहुंच गए। अमित के साथ उसका एक दोस्त अंदर गया था, जबकि दूसरा बाहर खड़ा था। रात करीब एक बजे प्रेमिका के पिता पुत्र की नींद खुली तो बेटी को अजनबी के साथ देखकर आग बबूला हो गए। उन्होंने भाईयों को बुलाकर युवक को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवक के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर और पेट्रोल भी डाली गई।

इस बीच लड़की ने लड़के के परिजनों को घटना की जानकारी दी। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों की शिकायत पर मौके पर अटेर थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने जिला अस्पताल में मृतक का पीएम कराया। वहीं तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर प्रेमिका के पिता, ताऊ और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

Featured post

रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया

          रिश्वत लेते पंचायत सचिव धराया                                                             रतलाम । लोकायुक्त पुलिस उज्ज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article