-->

Translate

गुरुवार, 27 जून 2024

फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


                      फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
                          

                                             

   

रतलाम  फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी विनोद शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह का मुख्य आरोपी विनोद शर्मा फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम लोगो के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक खाते खोलकर लाखों रुपए का लेनदेन करने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 51/24 धारा 420, 467, 468, 120 B, में दर्ज किया गया था।  मामले में अनुसंधान में लेकर  04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह का मुख्य आरोपी विनोद शर्मा फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा के मार्गदर्शन में फरार मुख्य आरोपी विनोद शर्मा की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के मुख्य आरोपी विनोद शर्मा निवासी बिजयनगर, भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया है।आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र राजेन्द्र वर्मा, उपनिरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, अमित शर्मा (प्रभारी  सायबर सेल) ध्यान सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, राहुल जाट, हिमांशु यादव, मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, अभिषेक पाठक, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया की भूमिका सराहनीय रही

 


Featured post

जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार पर रोक

  जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार                              पर रोक जावरा । मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने जावरा नगर पालिका अध्यक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article