-->
r

Terhubung

Translate

अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की मौत......

अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की मौत......

                                     अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी लगाकर मजाक पड़ा भारी, मौत 

                                                       


इंदौर। दोस्त का अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले छात्र ने दोस्त को डराने और अप्रैल फूल बनाने के लिए गले में फंदा लगाया लेकिन फंदा लगाने से सच में उसकी जान चली गई। बताया जा है कि वह घर पर अकेला था फंदा खींचने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतक अभिषेक रघुवंशी पुत्र कैलाश रघुवंशी निवासी कड़ीलपुरा है। जहां उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिसमें मृतक का मोबाइल पास में पड़ा था। जिसे पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।

फोन से खुलासा हुआ कि मृतक अभिषेक अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी लगाकर मजाक कर रहा था, तभी अचानक स्टूल खिसक जाने से उसे फांसी लगा गई। वही बताया जा रहा है कि मृतक के पिता कलेक्टर ऑफिस में एसडीएम की गाड़ी चलाते हैं। फिलहाल मल्हारगंज पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

0 Response to "अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की मौत......"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

युवक ने चूमा फांसी का फंदा, मौत

         युवक चूमा फांसी का फंदा, मौत रतलाम । गांधी नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने संद...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article