-->

Translate

सोमवार, 8 जनवरी 2024

गैस एजेंसी संचालक के साथ तीन लाख रुपए की लूट

                                              गैस एजेंसी संचालक के साथ तीन लाख रुपए की लूट

                                           

 

डेस्क रिपोर्ट इंदौर से लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है। यहां एक गैस एजेंसी संचालक के साथ तीन लाख रुपए लूट की खबर हे । जानकारी के अनुसार गुमास्ता नगर सर्विस रोड पर तीन बदमाशों ने एक्टिवा सवार को रोककर किसी नुकीली चीज से उस पर हमला कर घायल कर दिया। फिर उसके पास रखे 3 लाख रुपए बदमाश लेकर फरार हो गए। 

चंदन नगर थाना प्रभारी के मुताबिक पीड़ित का नाम गोविंद गुरुनानी है।  जिसके साथ लूट की घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है। घटनास्थल पर पुलिस कर्मियों को भेज कर CCTV कैमरों की फुटेज चेक करवाई जा रही हे, जिससे बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जाए। बता दें कि बीते कुछ दिनों में इंदौर शहर में चोरी, लूट समेत कई ऐसी वारदातें सामने चुकी है। इस वजह से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं।

 

Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article