-->

Translate

रविवार, 7 जनवरी 2024

तेज रफ्तार बस ने दंपति को मारी टक्कर , महिला की मौके पर मौत

                              तेज रफ्तार बस ने दंपति को मारी टक्कर , महिला की मौके पर मौत

                                           


इंदौर। एक तेज रफ्तार सिटी बस ने दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है जानकारी के अनुसार दंपति को टक्कर मारने के बाद बस महिला को कुचलते हुए निकल गई। घटना इंदौर के आईपीएस स्कूल के सामने की है। एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। यहां आईपीएस स्कूल के सामने एक तेज रफ्तार सिटी बस ने दो पहिया वाहन से जा रहे दंपति निकिता और नवीन जैन को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित होकर सिटी बस ने जैसे ही उन्हें टक्कर मारी निकिता  उछलते हुए नीचे गिर गई। जिसके बाद बस उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। वहीं पति नवीन दूर फेंका गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं बस को जब्त कर लिया है। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दंपति ने 1 साल पहले ही शादी हुई थी। 


Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article