-->

Translate

रविवार, 14 जनवरी 2024

पत्नी की बेवफाई से दुखी पति ने किया आत्मदाह

 

                        पत्नी की बेवफाई से दुखी पति ने किया आत्मदाह

                                         


डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एक पति ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर आत्मदाह कर लिया। युवक ने ससुरालवालों के घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आग से उसका शरीर लगभग  80%  से ज्यादा झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने घटना के 9 दिन बाद तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है। जहां 35 वर्षीय सुनील लोहानी ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुद को आग हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी 2018 में हुई थी। आरोप है कि महिला की यह चौथी शादी थी। यानी सुनील उसका चौथा पति था। लेकिन आरोप है कि पत्नी इस शादी से भी खुश नहीं रही और उसने शादी के कुछ दिनों बाद ही सुनील का साथ छोड़ दिया था, और अपने मायके में आकर रह रही थी।

घटना 4 जनवरी की बताई जा रही है। आत्मदाह का सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया है।आपसी मनमुटाव और दहेज प्रताड़ना का केस भी किया था। मृतक के पहचानवालों की मानें तो उसकी पत्नी पाकिस्तानी है। आत्मदाह से पहले सुनील ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर एक पन्ने का सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article