-->

Translate

शनिवार, 16 दिसंबर 2023

दोस्त के विवाद में साथ देने गए छात्र की गोली मारकर हत्या......

                                     दोस्त के विवाद में साथ देने गए छात्र की गोली मारकर हत्या

                                              

डेस्क रिपोर्ट। छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र अपने दोस्त के विवाद में उसका साथ देने के लिए गया था। यहां पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर दी छात्र तड़पता रहा और उसके दोस्त मौके से भाग गए। घटना ग्वालियर के मुरार क्षेत्र की है सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

जानकारी के अनुसार छात्र रैपीडो राइडर था और वे पढ़ाई भी कर रहा था। जब छात्र कस्टमर को ड्रॉप करके घर पर लौट रहा था तब उसे उसका दोस्त प्रिंस मिल गया प्रिंस ने उसे अनूप राजावत की बर्थडे पार्टी में चलने के लिए कहा और उसे वह मेला ग्राउंड लेकर पहुंचा यहां पर गोलू नाम के युवक पर अरविंद का फोन आया और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद गोलू बर्थडे पार्टी में मौजूद युवकों को अपने साथ लेकर मुरार क्षेत्र में पहुंचा। यहां पर अरविंद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद गोलू , प्रिंस और अनूप भाग गए। लेकिन अरविंद ने इमरान को घेर लिया और उस पर फायरिंग कर दी इसके बाद इमरान की मौत हो गई।

मुरार पुलिस ने बताया है कि इमरान के घर की माली हालत ठीक नहीं थी। इसलिए वह रैपीडो बाइक चलाकर अपनी पढ़ाई का खर्च उठता था लेकिन उसका विवाद से कोई लेना-देना नहीं था, वह तो अपने दोस्त के साथ गया था।

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article