-->

Translate

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

चार बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से मौत

                                       तालाब में चार बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से  मौत

                                       

डेस्क रिपोर्ट। रायसेन जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जहां मण्डीदीप सतलापुर तालाब में चार बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से  मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चार दोस्त घर पर बिना बताए क्रिकेट खेलने निकले थे उसके बाद वे तालाब में नहाने चले गए । लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। 

बच्चो के काफी देर नहीं लौटने पर परिजनों ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। सूचना के आधार पर सतलापुर के मोजमपुरा तालाब के बाहर चार बच्चों के कपड़े तालाब के पास पड़े हुए दिखाई दिए। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। चारों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकलवाया। इधर इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसर गया है। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। बताया जा रहा है की शासकीय जमीन पर यह अवैध रूप तालाब खोदा गया है। पुलिस ने राजस्व विभाग को इस संबंध में जानकारी दी है।  

 जानकारी के अनुसार थाना सतलापुर क्षेत्र में वार्ड नंबर 16 निवासी चार नाबालिक बालक हैं। इनमें चिराग पिता सुनील की उम्र 11 साल, आदर्श पिता बबलू बमोरिया उम्र 8 साल, जिज्ञासु पिता बबलू उम्र 14 और रिजवान पिता इमरान उम्र 11 साल शामिल है। 


Featured post

इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व

         इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व         डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईदुल अजहा, जिसे बकराइद या कुर्बानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article